लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल की ओर से गुड़ामालानी में रोड शो का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए गुड़ामालानी के अहिंसा सर्किल पर जेसीबी से पुष्प वर्षा कर उम्मेदाराम बेनीवाल के गुड़ामालानी पहुंचने पर स्वागत किया गया कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल के रोड शो में पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी कांग्रेस नेता कर्नल सोनाराम चौधरी सिवाना से पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल रोड शो में शामिल हुए मुख्य बाजार से राणा प्रताप बाजार होते हुए मेला मैदान तक रोड शो का आयोजन हुआ उसके बाद मैला मैदान में एक विशाल जनसभा आयोजित की गई जिसमें बोलते हुए पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने कांग्रेस से प्रत्याशी उमेदाराम बेनीवाल के समर्थन में वोट मांगे और कहा कि उम्मेदाराम की जीत और हार आप लोगों के हाथ में है जनता का मन काम करता है और मुझे भरोसा है आप लोगों का उम्मेदाराम पर मन है कांग्रेस पार्टी एक बड़ा घराना है। उम्मेदाराम बेनीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल में एक काम भी नहीं करा पाए और लोगों को धर्म के नाम पर बांटना चाहते हैं माहोल खराब कर रहे हैं हम सब को कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है कांग्रेस पार्टी अपने घोषणापत्र में किए वादे पूरे करेंगे इसके अलावा कर्नल सोनाराम चौधरी सिवाना के पुर्व विधायक गोपाराम मेघवाल,एडवोकेट सुनीता चौधरी, धोरीमन्ना प्रधान इंदुबाला विश्नोई, पूर्व प्रधान ताजाराम चौधरी, पूर्व प्रधान सोहनलाल भांभू ने भी जनसभा को संबोधित किया।





