


सांचौर क्षेत्र के जाजुसन गांव में सार्वजनिक निर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां सड़क निर्माण में घटिया निर्माण का आरोप लगा है लोगों ने काम रूकवा दिया है और सड़क पर उतर कर ठेकेदार और विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया है। पूरा मामला पूर्व सांसद देवजी पटेल के पैतृक गांव जाजुसन का है जहां मामला सामना आने के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं लेकिन अधिकारियों को लोगों ने हाथ से सड़क उधड़ती हुई बताई है और कार्य में गुणवत्तापूर्ण करने की मांग भी की है।
पूर्व सांसद देवजी पटेल का गांव है जाजुसन जहां घटिया सड़क निर्माण का आरोप ग्रामीणों ने लगाकर काम रुकवाया वो गांव जालौर सिरोही से तीन बार सांसद रहे देवजी पटेल का गांव है ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा रात के समय सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा था सुबह जब ग्रामीणों ने बनी सड़क की स्थिति देखी तो वह है बेहद खराब हालत में नजर आई लोगों का आरोप है कि सड़क हाथ लगाते ही उखड़ने लगी, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। और पुर्व सांसद देवजी पटेल के दखल के बाद तुरंत सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सड़क निर्माण की घोषणा के दौरान कई जनप्रतिनिधियों ने इसका श्रेय लिया था, लेकिन अब गुणवत्ता पर सवाल उठने के बावजूद कोई भी जिम्मेदारी लेने सामने नहीं आ रहा है। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया जाएगा और गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं की जाएगी, तब तक सड़क निर्माण कार्य को दोबारा शुरू नहीं होने दिया जाएगा।विजुअल डिटेल ग्रामीण ने घटिया सड़क का विरोध किया।, अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच कर रहे हैं



