35 C
Rajasthan
Friday, April 24, 2026

शिक्षा मंत्री का बड़ा ब्यान बोले पूर्व CM अशोक गहलोत और PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा जेल जाएंगे- मंत्री मदन दिलावर

राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा ब्यान दिया है उनका कहना है कि राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत और PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा जेल जाएंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा,” अलवर में कांग्रेस मेरे पुतले जला रही है ताकि पेपर चोर बच सकें. लेकिन मैं पेपर चोरों को छोडूंगा नहीं” इस ब्यान के बाद सोशल मीडिया पर मदन दिलावर सुर्खियों में आ गए हैंमदन दिलावर ने कहा कि राजीव गांधी स्टडी सेंटर के लोग पेपर चोरी करते थे. शिक्षा संकुल में कांग्रेस सरकार परीक्षाओं के पेपर रखवाती थी और स्ट्रॉन्ग रूम की चाबी होती राजीव गांधी स्टैंडर्ड स्टडी सेंटर के लोगों के पास होती थी. स्टडी सेंटर के लोग रात को स्ट्रॉन्ग रूम खोलकर पेपर निकालते थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बिल्ली से दूध की रखवाली करवाई. मंत्री मदन दिलावर ने रामगंजमंडी में नवरात्रों की रात्रि संध्या में कांग्रेस पर निशाना साधा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक बयान डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में आयोजित समारोह के दौरान दिया. उन्होंने कहा कि स्वर्ण व ST SC को भाई-भाई की तरह रहना होगा. एकजुट होकर ही देश विरोधी ताकतों को जवाब दिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि बड़े भाई छोटे भाई की तरह रहेंगे तभी देश में भाईचारा बढ़ेगा. दिलावर ने कहा कि आज हर धार्मिक कार्य में वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण को सिर पर रखकर शोभा यात्रा निकाली जाती है. यह इस बात को दर्शाते हैं कि हिंदू समाज एक है. दिलावर ने कहा कांग्रेस की सोच हिंदू समाज और देश को तोड़ने की है. उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने हमारे संविधान में ऐसा प्रावधान किया है कि इसे कोई खत्म ही नहीं कर सकता. मदन दिलावर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुद घोषणा कर चुके हैं कि आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles