35 C
Rajasthan
Friday, April 24, 2026

कैलाश चौधरी का बयान भ्रष्ट लोग मेरे पर झूठे आरोप लगाकर कर रहे बदनाम

जैसे-जैसे लोकसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं प्रमुख पार्टियों की ओर से जगह-जगह चुनावी जनसभा कर कांग्रेस बीजेपी सहित निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की जारी है बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कैलाश चौधरी गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है जहां उन्होंने कोशलू, पायला कला, भटाला, आरजीटी चौराहा, लुणावा सहित कई जगहों पर देर रात तक चुनावी जनसभा की इस दौरान राज्य मंत्री केके बिश्नोई सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। आम जनता की ओर से कैलाश चौधरी का जगह-जगह जेसीबी मशीनों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है हम सबको उनके हाथ मजबूत करने हैं चौधरी ने बोलते हुए कहा कि मैं हमेशा किसानों के साथ रहा हूं और किसानों के साथ रहूंगा कुछ लोग मुझे बदनाम करने के लिए मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं बीमा क्लेम और बाजार अनुसंधान केंद्र को लेकर कहा की राज्य सरकार द्वारा समय पर जमीन नहीं देने के कारण बाजरा अनुसंधान केंद्र का काम अटाका रहा राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद अटके काम को पूरे कर दिए हैं अब बहुत जल्द गुड़ामालानी में बाजार अनुसंधान केंद्र भी बनाकर तैयार होगा और बाड़मेर में एयरपोर्ट भी बनेगा अगर एयरपोर्ट के लिए सरकार 3 वर्ष पहले जमीन दे देती तो आज बन कर तैयार हो जाता प्रवासी भाइयों को आने-जाने में सुविधा होती लेकिन अब एयरपोर्ट भी बनाकर बहुत जल्द तैयार हो जाएगा। बीमा क्लेम को लेकर कहा गहलोत सरकार ने कंपनी से मिलकर पैसा हड़पना चाहा मेरे को जानकारी मिलने पर मेने जांच करवाकर किसानों को 540 करोड़ के खातों में बीमा क्लेम की राशि जमा करवाने का काम करवाया अगर मैं नहीं होता तो यह पैसा किसानों को नहीं मिलता में हमेशा किसानों के साथ रहा हूं और हमेशा रहूंगा बोलते हुए कहा कि कुछ भ्रष्ट लोग मेरे पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करना चाहते हैं। राज्य मंत्री केके बिश्नोई ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में आप लोगों ने विश्वास जाता कर भाजपा की सरकार बना दी अब मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है इसलिए बाड़मेर से भाई कैलाश चौधरी को जिताकर भेजना होगा क विश्नोई ने कहा कि आपके साथ किए गए वादों में कभी पीछे नहीं हटेंगे जिस तरह घर-घर बल्ब जगाने का काम किया भाजपा सरकार ने इस तरह हर घर नल से जल और पचपदरा रिफाइनरी तक नर्मदा नहर और इंदिरा गांधी नहर का विस्तार भी करेंगे। माही बांध का भी अपनी बाड़मेर तक लेंगे ताकि किसानों को पीने और सिंचाई के लिए पानी मिल सके। इस दौरान युवा नेता अशोक गोदारा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles