35 C
Rajasthan
Friday, April 24, 2026

बाड़मेर में सतरंगी सप्ताह की शुरूआत, हम भी नाचेंगे गाएंगे, वोट डालकर आएंगे

बाड़मेर, लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान आमजन तक 26 अप्रैल को अधिकाधिक मतदान का संदेश पहुंचाने के लिए बुधवार को सतरंगी सप्ताह की शुरूआत हुई। इस दौरान जांगिड़ पंचायत भवन में बैंगनी रंग की थीम एवं हम भी नाचेंगे गाएंगे, वोट डालकर आएंगे म्यूजिकल चैयर प्रतियोगिता एवं मतदाता जागरूकता गीतों के माध्यम से मतदान की अपील की गई।

इस अवसर पर बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी ने कहा कि समस्त मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करके अपनी भागीदारी निभाएं।एक-एक वोट से ही निर्वाचन प्रक्रिया मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी मतदाताओं को समान रूप से मताधिकार का प्रयोग करने की आजादी है। इसलिए लोकतांत्रिक निर्वाचन व्यवस्था की गरिमा को बढ़ाने में समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए। विकास अधिकारी चौधरी ने कहा कि शिक्षा एवं जागरूकता से वंचित टीजी, पीवीजीटी, विमुक्त एवं घूमंतू जनजातीय समूहों को भी मतदान के प्रति जागरूक करते हुए उनको मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। चौधरी ने मतदाताओं को मतदान के लिए ई-पिक के अलावा मतदान दिवस पर प्रस्तुत किए जाने वाले 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों एवं मतदान का महत्व बताते हुए लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान मतदान दिवस 26 अप्रैल को मतदान करने की शपथ दिलाई।

स्वीप प्रकोष्ठ, महिला एवं बाल विकास विभाग,जांगिड़ जागृति मंच एवं जागिड़ महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के जरिए मतदाता जागरूकता एवं मतदान का संदेश दिया गया। इसमें सगुन जागिड़, मंजू मालू एवं मानव जांगिड़ क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। इनको विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी एवं अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया। इस दौरान डा.रामेश्वरी चौधरी, तेजपाल बामणिया, जागिड़ जागृति मंच के अध्यक्ष लव जांगिड़, जांगिड़ महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मगी देवी, जांगिड़ पंचायत के उपाध्यक्ष मदनलाल धीर, सचिव राजेन्द्र बरड़वा, दमयंती देवी, रेणू ओढ़ाणा, नवलाराम कुलरिया, नारायण पड़मा, भूरचंद बहमक्षत्रिय, ललित जांगिड़, स्वीप टीम सदस्य कुंजबिहारी जोशी, कैलाश ठाकुर, विष्णुदत समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान मतदाता मार्गदर्शिका का वितरण किया गया।

रंगोली से मतदान का संदेशः सतरंगी सप्ताह के पहले दिन सोनू मांडण ने बैंगनी रंग की थीम आधारित हम भी नाचेंगे गाएंगे, वोट डालकर आएंगे, रंगोली बनाकर आमजन को 26 अप्रैल को मतदान करने का संदेश दिया।अंगूली पर निशान, राष्ट्र के नामः सतरंगी सप्ताह के तहत गुरूवार को कामगार एवं श्रमिक वर्ग के लिए इंडिगो कलर थीम एवं स्लोगन अंगूली पर निशान, राष्ट्र के नाम, बैंड वादन एवं मतदाता शपथ आधारित कार्यक्रम होगा। इसी तरह 19 अप्रैल को सर्विस वोटर्स एवं सरकारी कर्मचारियों के लिए ब्लयू कलर थीम एवं कर्तव्य पथ पर राष्ट्रहित में, 20 अप्रैल को दिव्यांग मतदाताओं के लिए हरा कलर थीम एवं हम भी सक्षम, राष्ट्र भी सक्षम स्लोगन के साथ ट्राई साइकिल रैली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा।घूमंतू परिवारों को मतदान का संदेशः स्वीप प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय टीम सदस्य डा.रामेश्वरी चौधरी, कुंजबिहारी जोशी ने सिणधरी चौराहा,रोडवेज बस स्टेंड के पास एवं नेहरू नगर समेत बाड़मेर शहर के विभिन्न स्थानों पर घूमंतू परिवारों से संपर्क करके लोकसभा आम चुनाव के दौरान 26 अप्रैल को मतदान करने का संदेश दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles