27.8 C
Rajasthan
Friday, April 24, 2026

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बनाई रणनीति अलग-अलग वर्गों की बैठकों का हो रहा आयोजन

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बाड़मेर की सीट को मोदी की झोली में डालने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है बाड़मेर जैसलमेर की सीट को निकालने के लिए भाजपा जी जान से मेहनत कर रही है अलग-अलग वर्गों को साधने के लिए कार्यकर्ताओं से लेकर मंत्री तक को एक्सरसाइज करनी पड़ रही है लोकसभा प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने गुड़ामालानी में प्रजापत समाज की बैठक लेकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की बैठक को संबोधित करते हुए कुमावत ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है इस बार का चुनाव अपने आप में एक अलग तरह का चुनाव है हम सबको साथ देकर मोदी जी के हाथ को मजबूत करने हैं साथ ही इस दौरान राज्य मंत्री के बिश्नोई ने भी बैठक को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की इस दौरान प्रजापत समाज के लोगों ने मंत्री जोराराम कुमावत व राज्य मंत्री के बिश्नोई की उपस्थिति में भाजपा के पक्ष में मतदान का विश्वास दिलाया।

आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर भी राज्य मंत्री के बिश्नोई ने न्योता देते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में मोदी की सभा में आने का आह्वान किया। इस दौरान लोकसभा प्रभारी जोराराम कुमावत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को 26 अप्रैल को मतदान होना है राजस्थान की 25 की 25 सीटें जिताकर बीजेपी की झोली में डालें उस पर काम हो रहा है कार्यकर्ताओं और जनता में जोश देखने को मिल रहा है बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से देशहित में काम किया है देश को आर्थिक रूप से तीसरी महाशक्ति बनाने का काम किया है इतना ही नहीं देश के किसान गरीब सहित हर तबके के लोगों के लिए योजनाएं बनाकर आर्थिक स्तर को सुधारने का काम किया है जिसके चलते बाद ही उत्साह नजर आ रहा है बाड़मेर के साथ राजस्थान की 25 सीटें हम जीत रहे हैं और मोदीजी का 400 पार सीटों का संकल्प भी पूरा करेंगे। सरपंच प्रतिनिधि नरसिराम, पंचायत समिति सदस्य नारणाराम प्रजापत, हरूराम सडेचा, जीवाराम प्रजापत, गजाराम प्रजापत, मंगलाराम, भैराराम, धर्माराम सहित बड़ी संख्या में प्रजापत समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles