जहां उन्होंने देश की पश्चिमी सरहद से विजय शंखनाद रैली का आयोजन कर बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में एक विशाल जनसभा कर भाजपा के लिए वोट मांगे इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन व कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से उतरालई एयरबेस पहुंचे जहां से सड़क मार्ग से आदर्श स्टेडियम में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद रैली में पहुंचें जहां पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका सफा पहनाकर स्वागत किया वहीं मातृशक्ति ने भगवान श्री राम की तस्वीर भेंट की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कि राजस्थान वो वीरों की धरती है, जिसके पराक्रम के खौफ से पड़ोसी देश थर्राता है. उन्होंने कहा, कि जनसभा में आई भीड़ बता रही है, कि बाड़मेर के लोग बीजेपी को जिताने का समकल्प बना चुके हैं. इस लिए पूरा देश कह रहा है, कि चार जून, 400 पार. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, कि राजस्थान में कांग्रेस की सभी 25 सीटों के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जानी चाहिए. उन्होंने कहा, कि कांग्रेसी देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े हो जाते हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने बाड़मेर की जनता से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी को वोट देने की अपील की.पीएम मोदी ने कहा, कि बाड़मेर के लोगों ने हमेशा मुझे बोला है, कि आप देश के दुश्मनों को सबक सिखाइए, बाड़मेर से जीत दिलाने की जिम्मेदारी हमारी है. कांग्रेस ने 6 दशक से ज्यादा समय तक देश में राज किया, लेकिन किसी समस्या का उन्होंने पूरा समाधान नहीं दिया. जिस राजस्थान ने देश को अपने खून से सींचा, उस राजस्थान को कांग्रेस ने पानी के लिए तरसाया. हमारी माताएं-बहनें मीलों दूर पानी लेने जाती थीं. यहां की माताएं कहती थीं, कि पानी हमारे लिए घी से भी ज्यादा मूल्यवान है.बाड़मेर की जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, कि SC, ST और OBC के लोगों से साथ कांग्रेस ने खूब अन्याय किया है. कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर को चुनाव हरवाया, उन्हें भारत रत्न नहीं दिया. लेकिन जब बीजेपी ने बाबा साहब के सम्मान में संविधान दिवस मनाया, तो हमारे इस कदम का कांग्रेस ने विरोध किया. पीएम मोदी ने कहा, कि देश ने इस बार बीजेपी को 400 सीट देने का मन बना लिया है, और राजस्थान के लोकसभा चुनाव में ये एक भी सीट नहीं जीत पाएंगे, और प्रदेश में इनके सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त होनी चाहिए.

उम्मीदवारों की जमानत होने चाहिए मोदी ने कहा, कि हमारा संविधान हमारे लिए सब कुछ है. खुद बाबा साहब अंबेडर अगर आ जाएं, तो भी संविधान को खत्म नहीं कर सकते. उन्होंने कहा, कि देश के खिलाफ इंडिया गठबंधन वाले एकजुट हो चुके हैं. बंटवारे का दंश देने वाली कांग्रेस की इंडिया अलाइंस में मुस्लिम लीग की छाप नजर आती है. उन्होंने कहा कि, इंडिया गठबंधन में शामिल एक पार्टी के मेनिफेस्टो में लिखा है, कि अगर वो चुनाव जीत कर आए तो देश की परमाणु शक्ति को समुद्र में डुबाकर खत्म कर देंगे. हमारे दो पड़ोसी देश, जिनके पास परमाणु शक्ति है, क्या ऐसे में हमारे पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए? कांग्रेस और इसके गुट के लोग देश को शक्तिहीन करना चाहते हैं. लेकिन देश की जनता उन्हें इसका जवाब जरूर देगी. कि कांग्रेस बाड़मेर के सीमावर्ती गांवों की उपेक्षा करती है. कांग्रेस की सरकार ने उन गांवों का विकास नहीं करवाया, उनका मानना है, कि ये देश के आखिरी गांव हैं, और अगर यहां सड़कें और आई-वे का निर्माण करवाया गया, तो दुश्मन उन पर चढ़कर देश में घुस सकता है, और इलाके में कब्जा कर सकता है. लेकिन हम बड़मेर के सीमावर्ती गांवों को आखिरी नहीं, प्रथम गांव मानते हैं. हमारे लिए यहां से देश शुरू होता है. किसके हिम्मत है, कि बाड़मेर की धरती पर कब्जा कर सके. अगर कक्ष बदल सकता है, तो बाड़मेर भी बदल सकता है, और ये मैं करके रहूंगा।



