33.1 C
Rajasthan
Friday, June 5, 2026

गुड़ामालानी में रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत

गुड़ामालानी सर्व हिंदु समाज के तत्वावधान में आयोजित श्री रामनवमी की विशाल शोभायात्रा में समस्त समाज के लोगों ने भाग लिया।आयोजित शोभायात्रा को संघ के विभाग प्रचारक जगदीश कुमार, राज्यमंत्री केके विश्नोई, राणा कुलदीप सिंह,प्रधान बिजलाराम चौहान,भामाशाह डीके ढाका ने केसरिया ध्वज दिखाकर शौभायात्रा को रवाना किया।शोभायात्रा मैला मैदान से संस्कार धाम विधालय,सांचौर बस स्टैंड,राणा प्रताप बाजार,मैन बाजार,राणा दौलत बाजार,जंभेश्वर भगवान मंदिर,अहिंसा चौराहा से होती हुई वापिस मैला मैदान पहुंची। शोभायात्रा का शहर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर व भगवान रामजी के जयकारे के साथ स्वागत किया गया। वहीं शोभायात्रा मुस्लिम वास से गुजरने पर मुस्लिम समुदाय के महिलाएं व पुरुष,बच्चों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।शौभायात्रा में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा भगवान श्रीराम का रूप धारण कर झांकियां सजाई गई।वहीं युवाओं ने केसरिया साफ़ा पहनकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।शौभायात्रा के बाद मैला मैदान में धर्म सभा का आयोजन हुआ धर्म सभा को संबोधित करते हुए संघ के विभाग प्रचारक जगदीश जी भाई साहब ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का 500 वर्ष बाद अयोध्या में भव्य राममंदिर बन तैयार हो गया है।हिन्दू समाज की कई वर्षों तपस्या से संभव हो सका है।सर्व हिंदु समाज को एकत्रित होकर देश के खिलाफ बढ़ रही ताकतों का डटकर मुकाबला करें।वहीं राज्यमंत्री केके विश्नोई ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि कई वर्षों की तपस्या के बाद आज रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम जी का भव्य कार्यक्रम अयोध्या के पावन मंदिर में मनाया जा रहा ‌है।रामनवमी तो कई वर्षों से मनाते आ रहे हैं।लेकिन यह रामनवमी हमारे हिंदू समाज के लिए अलग ही महत्व रखती है। साथ ही कहीं वक्ताओं ने संबोधित किया।इस दौरान आडेल प्रधान लहरों देवी,बालकिशन खत्री,पुरषोत्तम जैन,सीता चौधरी,खेराज गुजर, भागीरथराम,खेताराम,गौतम
अणखिया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शौभायात्रा की शौभा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र राजपुरोहित ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles