
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद असर दिखना शुरू हो गया है साथ ही आंधी-तूफान और बारिश का दौर भी अलग अलग जगहों पर शुरू हो गया है. इतना ही नहीं आज रात एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे 13 जिलों में तेज अंधड़ और ओलावृष्टि की आशंका जताई जा रही है।प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने साथ ही उसका असर दिखना शुरू हो गया है, राजस्थान में कई जगहों पर आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू हो गया है. अगर बात करें बीती रात की तो उदयपुर, राजसमंद, झालावाड़, बांसवाड़ा में कई जगहों पर तेज आंधी चलने लगी, जिससे एकदम मौसम पलट गया और इसके साथ ही कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे है. मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है, जिसके चलते अचानक आकाश में बादल छा गए और धूंलभरी आंधी चलने लगी. वहीं, बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं, मौसम विभाग ने आज भी पूर्वी राजस्थान के करौली, धौलपुर, भरतपुर में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि 13-14 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में तेज अंधड़ आने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 13-14 अप्रैल को विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग में दिखाई देने वाला है. ऐसे में कहीं तेज अंधड़, हवा की गति 40 से 60 प्रति किलोमीटर तक चलती नजर आ सकती है। प्रदेश के 22 जिले ऐसे हैं, जहां का तापमान 38 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ. इनमें सबसे अधिक बाड़मेर में 42.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग का कहना है कि आज शुक्रवार यानी 12 अप्रैल की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसका असर लगभग पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा. इसके चलते सभी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 13 जिलों में तेज अंधड़ और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई। उन जिलों में भरतपुर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, सीकर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, बीकानेर, अलवर, गंगानगर, नागौर, और चूरू जिले शामिल हैं



