धोरीमन्ना में श्री विजय ग्रुप आफ एज्युकेशन द्वारा संचालित श्री विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तत्वावधान में रविवार को वी-सेट (विजय स्कोलरशिप एडमिशन टेस्ट) एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन हुआ, जिसमें 327 बच्चों ने भाग लिया।
संस्थान के प्रबंधक कानसिंह चौधरी ने बताया कि इस टेस्ट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद बच्चों को प्रोत्साहित करना है तथा इस टेस्ट में निर्धारित नियमानुसार शिक्षण शुल्क में छात्रवृत्ति के रूप में रियायत दी जाएगी। विभिन्न विद्यालयों से आने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके साथ आए अभिभावकों ने संस्थान के न्यू कैंपस एसवीएम इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं विजय साइंस हॉस्टल का भ्रमण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय पूनिया ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर छोगाराम गोदारा,लीला चौधरी ,भोमाराम देहड़ू, आशीष वैष्णव, घनश्याम शर्मा सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। प्रिंसिपल केसराराम जाट ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम का संचालन दल्लाराम सहारण ने किया है।



