34.6 C
Rajasthan
Friday, April 24, 2026

यज्ञ के साथ आदर्श विद्या मंदिर में नवीन सत्र की शुरुआत

धोरीमन्ना, विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक धोरीमन्ना में आज सुबह 7:00 से सरस्वती मां यज्ञ का आयोजन किया गया इस यज्ञ के साथ नवीन सत्र-2024-25 की शुरुआत हो गई। विद्या मन्दिर के प्रचार प्रमुख आसुराम विश्नोई ने बताया कि आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय धोरीमना एकमात्र ऐसा विद्यालय है जहां पर संगीत शिक्षा ,योग शिक्षा, नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, खेलकूद ,वैदिक गणित ,स्पोकन अंग्रेजी,संस्कृत समभाषणम्, क्रिया आधारित शिक्षण, नृत्य कला, चित्रकला, ग्रामीण खेलकूद (परंपरागत खेल) जो खेल पुराने समय में खेले जाते थे उन खेलों की शिक्षा, लोकगीतों की प्रतियोगिताएं, घर पर भोजन मंत्र, स्वदेशी पालन, देव दर्शन, उचित दिनचर्या, बड़ों को प्रणाम आदि बिंदुओं पर विशेष ध्यान रखने के लिए सतत् गृह संपर्क, अभिभावक गोष्ठी, मातृ सम्मेलन ,अभिभावक सम्मेलन, मासिक परख, साप्ताहिक परख, आदि के द्वारा भावी पीढ़ी का निर्माण करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है यह विद्यालय एक आदर्श बालक का निर्माण करता है इस निमित्त आज सरस्वती मां यज्ञ के साथ वैदिक परंपराओं के साथ विधिवत यज्ञ के साथ नवीन सत्र की शुरूआत की गई। इस अवसर पर मुख्य यजमान प्रधानाचार्य-नारायणदास, आचार्य,दीदीजी,भैया-बहिनें व अभिभावक उपस्थित रहे। यज्ञ का आयोजन यज्ञाचार्य कालुराम ब्राह्मण के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन सरस्वती व जगदीश्वर आरती व प्रसादी वितरण के साथ हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles