
बाड़मेर जिले के धोरीमना क्षेत्र से निकलने वाले नेशनल हाईवे-68 पर मीठी गांव के पास एक सड़क हादसा सामने आया जहां अवैध डोडा पोस्त से भरी ईसुजी गाड़ी पलटने से एक तस्कर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां खाई में गिरी गाड़ी से एक व्यक्ति को घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं बिखरे हुए कट्टों को खोल कर देखा तो भारी मात्रा में डोडा पोस्त भरा हुआ मिला। इस पर पुलिस ने वाहन और4.48 क्विंटल डोडा पोस्त को जब्त किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

गुरुवार रात को डोडा पोस्त से भरी एक गाड़ी बेकाबू होकर पलटी खा गई। उसमें सवार तस्कर गाड़ी से उछल कर सिर के बल गिरने से गंभीर घायल हो गया। घटना धोरीमन्ना थाने के मीठी गांव की है। गाड़ी में 4.48 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस तस्कर का पीछा कर रही थी, इस दौरान हादसा हुआ। वहीं पुलिस का कहना है कि गश्त के दौरान हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची। दरअसल पुलिस कोकबूली गांव में मृत्युभोज को सूचना मिली थी। इस पर एक टीम वहां पर गई हुई थी। वहां से वापस लौटने के दौरान सूचना मिली थी कि मीठी गांव के पास एक गाड़ी पलटी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पर डोडा-पोस्त बिखरा हुए था। वहीं एक व्यक्ति गाड़ी के पास सिर के बल गिरा हुआ था। घायल को धोरीमन्ना के अस्पताल लेकर आए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां से मिले मोबाइल के कवर में आधार कार्ड था। उससे मृतक की पहचान हरिराम (55) पुत्र बाधराराम निवासी सूदाबेरी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव परिजनों को सौंप दिया गया।



