
जालोर। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने आदेश जारी कर मार्च माह में पर्व/त्योहार यथा- 2 मार्च को होलिका दहन, 3 मार्च को धूलण्डी, 20 मार्च को चेटीचण्ड जयन्ती, 21 मार्च को ईद उल फितर (चांद से), 26 मार्च को रामनवमी एवं 31 मार्च को महावीर जयन्ती पर्व पर कानून व्यवस्था एवं लोक शान्ति बनाये रखने के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेटों को कार्यपालक एवं तहसीलदारों को सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
आदेशानुसार जिले के जालोर, सायला, आहोर, भीनमाल, जसवंतपुरा, सांचोर, रानीवाड़ा, चितलवाना व बागोड़ा उपखण्ड के लिए संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा जालोर, सायला, आहोर, भाद्राजून, भीनमाल, जसवंतपुरा, सांचौर, रानीवाड़ा, चितलवाना व बागोड़ा तहसील के लिए संबंधित तहसीलदार सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट होंगे। इसी प्रकार जालोर, आहोर व सायला उपखण्ड क्षेत्र के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जालोर तथा भीनमाल, जसवंतपुरा, रानीवाड़ा, सांचोर,, बागोड़ा व चितलवाना उपखण्ड क्षेत्र के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भीनमाल/सांचोर मजिस्ट्रेट को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यपालक एवं सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट अपने सम्पूर्ण कार्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखेंगे एवं कोई भी कार्यपालक व सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट उक्त पर्वों पर अपना कार्यक्षेत्र नहीं छोड़ेंगे तथा अवकाश पर नहीं जायेंगे। वे अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था आदि के बारे में पुलिस अधिकारियों से विचार-विमर्श कर कानून व्यवस्था एवं लोक-शांति संबंधी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करेंगे।




