32.6 C
Rajasthan
Thursday, May 7, 2026

ग्राम रथ अभियान से ग्रामीणों को मिल रही योजनाओं की जानकारी

राजस्थान सरकार के ग्राम रथ अभियान के तहत पंचायत समिति गिड़ा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बालाराम मूंढ़ एवं विशिष्ट अतिथि देवाराम मूंढ़ उपस्थित रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में तहसीलदार विरमाराम विश्नोई, विकास अधिकारी हेमाराम नैण तथा अतिरिक्त विकास अधिकारी खुमाराम सारण मौजूद रहे।अधिकारियों ने किसानों को किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण एवं सिंचाई योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पशुपालकों को कामधेनु योजना, पशुधन बीमा, राष्ट्रीय गोकुल मिशन तथा पशु टीकाकरण कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।ग्राम रथ यात्रा खारड़ा भारतसिंह से रवाना होकर विभिन्न गांवों से होती हुई परेऊ पहुंची, जहां संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने भजन एवं लोकगीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। ग्राम रथ के माध्यम से मौके पर ही पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन तथा समस्याओं के समाधान की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई।अभियान में ग्रामीणों, किसानों, पशुपालकों एवं जनप्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles