33.1 C
Rajasthan
Friday, June 5, 2026

आलम नगरी धोरीमन्ना की शिक्षा के क्षेत्र में नई उड़ानAVM स्कूल के 9 में से 8 विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल में चयन, सम्मान समारोह में गूंजा गौरव


आलम नगरी धोरीमन्ना आज वास्तव में शिक्षा नगरी के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रही है। यहां के शिक्षण संस्थान लगातार उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में AVM स्कूल, धोरीमन्ना ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 के घोषित परिणामों में विद्यालय के कुल 9 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 8 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे बाड़मेर जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।


शानदार सफलता, जिले में चर्चा
ग्रामीण क्षेत्र से इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में चयन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। 9 में से 8 बच्चों का चयन विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस सफलता ने धोरीमन्ना को शिक्षा के मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित कर दिया है।


सम्मान समारोह में उमड़ा उत्साह
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ACEBO रूप सिंह जाखड़ रहे। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही दिशा में किया गया प्रयास किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करा सकता है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में वकील राजू राम, सत्य छात्रावास निदेशक रमेश, वर्धन छात्रावास निदेशक गंगा राम, आरके हॉस्टल निदेशक बुधराम तथा वीर बालाजी निदेशक भागीरथराम उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सफल विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर, मिठाई खिलाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
सामूहिक प्रयास का परिणाम
प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार ने कहा कि यह सफलता केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि शिक्षकों, अभिभावकों और पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यालय इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र का नाम रोशन करता रहेगा।
धोरीमन्ना क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और निजी विद्यालयों की सक्रिय भूमिका ने कस्बे को नई पहचान दी है। AVM स्कूल की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि यदि मार्गदर्शन सही हो और मेहनत सच्ची हो, तो ग्रामीण अंचल के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles