शिव से विधायक और बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी की मुश्किलें बढ़ गई है रविन्द्र सिंह भाटी पर पचपदरा थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया है। रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ पुलिस ने धारा 144 उल्लंघन, हाईवे जाम करने राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है भाटी सहित उनके 23 समर्थकों के खिलाफ पचपदरा थानाधिकारी अमराराम खोखर ने नामजद रिपोर्ट पेश कर मामला दर्ज किया है. इसमें उन्होंने IPC की धारा 283, 186, 188, 147 का जिक्र है. बता दें कि वर्तमान में रविंद्र सिंह भाटी शिव विधानसभा से विधायक हैं. इसी वजह से मामले की जांच CID-CB करेगी। दरअसल यह मामला बालोतरा एसपी कार्यालय के बाहर 27 अप्रैल का बताया जा रहा है बालोतरा एसपी कार्यालय के बाहर बाड़मेर लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने प्रदर्शन किया। इस दौरान NH-12 जाम हो गया था थोड़ी देर बाद वह और उनके समर्थक हाईवे से हटकर एक तरफ किनारे की साइड आ गए थे रविंद्र सिंह भाटी का आरोप था की मतदान दिवस के दिन उनके समर्थकों और एजेंटो के साथ मारपीट हुई थी इसलिए मामले की जांच और कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग वह कर रहे थे. साथ ही उनकी पुलिस से मांग थी कि पुलिस ने उनके जो वाहन जब्त किए हैं उन्हें छोड़ा जाए। पचपदरा थाना अधिकारी अमराराम खोखर की माने तो शनिवार को हुई घटना को लेकर पचपदरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही केस की जांच सीआईडी और सीबी को दी गई है। सीआईडी सीबी अब पूरे मामले को लेकर जांच में जुट चुकी है। इस मामले में पचपदरा थाने में रविंद्र सिंह भाटी, हिन्दू सिंह, ऋषभ दानी जैन, सौरभ सिंह, घनश्याम सिंह, नरपत सिंह, रहिशदान,राजेंद्र जैन,राणीदान, अमरसिंह, पीरसिंह,कपील खटीक, प्रकाश दान, महेश प्रजापत, माघु सिंह,सवाई सिंह, रामसिंह, मिलन सिह खारवाल, मगन सिंह, बन्टी राजपूत, विक्रम सिंह,जसू, राजू खारवाल, नेमीचंद, लक्ष्मण सिंह, त्रिलोक सैन, नितेश, दौलत सिंह, चिन्टु युगल सिंह, जेपी, राहुल सहित अन्य पर मामला दर्ज किया गया है।



