27.8 C
Rajasthan
Saturday, May 30, 2026

मरूधरा में आज फिर गरजेगे पीएम मोदी जालौर और बांसवाडा में सभाएं

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मरुधरा के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाकवि माघ एवं महान गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त की नगरी जालौर के भीनमाल आने का कार्यक्रम है प्रधानमंत्री के भीनमाल आने से लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है जहां जालौर सिरोही से भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम के समर्थन में भीनमाल में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जालौर के बाद प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा दौरे का कार्यक्रम है मरुधरा के चुनावी रण में आज फिर पीएम मोदी भीनमाल और बांसवाड़ा में चुनावी सभा में गरजते नजर आएंगे राजस्थान लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने और वोट बैंक साधने कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में आज एक बार फिर पीएम मोदी राजस्थान दौरे पर रहेंगे लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में राजस्थान की 13 संसदीय सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होने वाले है, जिसके परिणाम 4 जुने को आएंगे. ऐसे में चुनाव से पहले जनता को अपने पाले में करने के लिए सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं. चुनाव प्रचार के लिए अब महज 4 दिन शेष बचे हैं. ऐसे में एक बाद एक दिग्गज मरुधरा के चुनावी रण में हुंकार भरने पहुंच रहे हैं जालौर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांसवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे.पीएम आज बांसवाड़ा लोकसभा प्रत्याशी महेंद्रजीत मालविया के समर्थन में आयोजित शहर के कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.पीएम की सभा को लेकर बीजेपी की ओर से लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शनिवार को बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी,सांसद कनकमल कटारा,अध्यक्ष लाभचंद पटेल,बीजेपी नेता राजेश कटारा ने कॉलेज मैदान में आयोजित सभास्थल का जायजा लिया.

राजस्थान में दो जगह चुनावी सभा को प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी करीब 12 बजे जालोर-सिरोही सीट के भीनमाल में सभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद दोपहर गरीब 1 बजे बांसवाड़ा में आयोजित जनसभा को करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles