38.2 C
Rajasthan
Wednesday, April 15, 2026

असंतुलित होकर पलटा तेल से भरा टैंकर, टैंकर को खड़ा करने के दौरान दो हाइड्रो क्रैन भी पलटी बड़ा हादसा टला

बालोतरा-रामजी का गोल मेगा हाईवे पर देर शाम एक सड़क हादसा सामने आया तेल से भरा टैंकर असंतुलित होकर हाईवे पर पलट गया जिसके चलते सड़क पर जाम लग गया और टैंकर से तेल के रिसाव के कारण तेल सड़क पर फ़ैल गया घटना की सूचना के बाद सिणधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची टैंकर को खड़ा करने के लिए दो हाइड्रो क्रैन को मौके पर बुलाया गया हाइड्रा क्रेन की मदद से टैंकर को खड़ा किया जा रहा था इस दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों हाइड्रो क्रैन भी सड़क पर अचानक से पलटी खा गई जिसके चलते अफरा तफरी मच गई।

गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई इस दौरान काफी संख्या में लोग वहां मौजूद थे लेकिन वहां मौजूद लोग और ड्राइवर सुरक्षित रह गए एतिहात के तौर पर बालोतरा और रागेश्वरी गैस टर्मिनल से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया था टैंकर से ज्वलनशील तेल के रिसाव के कारण वहां आग भी लग गई लेकिन तुरन्त आग पर काबू पा लिया गया सड़क पर तेल फैला होने के कारण वहां से गुजर रहे दुपहिया वाहन भी स्लिप होकर फिसलने लगे जिसके चलते लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles