बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना क्षेत्र के पीपली बेरी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है बेकिबू क्रेटा कार के पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मृतक युवक के घर से महज कुछ ही दूरी पर हुई है बताया जा रहा है कि युवक कुछ रिश्तेदारों को छोड़कर कार से वापस घर लौट रहा था इस दौरान यह घटना सामने आई है सड़क पर अचानक मोड़ होने की वजह से गाड़ी असंतुलित होकर हवा में लहराती हुई खाई में जाकर गिरी और उसके बाद तीन बार पलटी जिसके चलते गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हादसे में पिपली बेरी का रहने वाला युवक कैलाश पुत्र सोहनलाल उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। युवक के शव को धोरीमन्ना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया जहां शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। हादसे में कार आगे और पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



