बाड़मेर जिले के शिव से पूर्व विधायक अमीन खान को जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गर्मा गई है. फेसबुक पर धमकी मिलने के बाद अमीन खान के भतीजे ने पुलिस को रिपोर्ट देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। बता दें, कि अमीन खान ने एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में निर्दलीय लोकसभा प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को समर्थन देने की बात कही थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि बाड़मेर में जाटों ने कांग्रेस को कमजोर किया है, और जाटों ने कभी मुसलमानों को वोट नहीं दिया, ना ही देंगे. इस लिए विंद्र सिंह भाटी को वोट देना चाहिए यह ब्यान सामने आने बाद अमीन खान को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। हांलांकि उन्होंने यह भी कहा था कि, वह भाटी की किसी भी सभा में शामिल नहीं होंगे, और ना ही प्रचार करेंगे. इसके कुछ ही घंटे बाद अमीन खान के सोशल मीडिया अकाउंड फेसबुक पर मैसेज करके उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी गई. धमकी मिलने के बाद इसकी शिकायत पुलिस से की गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. फेसबुक में धमकी मिलने के बाद अमीन खान के भतीजे चिनेसर खान ने पुलिस को एक शिकायत दी है. इसमें उन्होंने कहा है, “मेरे चाचा और पूर्व विधायक अमीन खान से पत्रकार निखिल व्यास द्वारा ने फोन पर चुनाव के सम्बन्ध में चर्चा की, जिसकी ऑडियो रिकोर्डिंग वायरल हो गई. इसके बाद रंजिशवस चाचा अमीन खान के शोसल मीडिया अकाउन्ट ‘अमीनखान’ पर जान से मारने की धमकी दी. इस मैसेज में लिखा था, “पारस बी चौधरी’ राजू थेट ग्रुप, जीवन गोदारा डीडवाना के द्वारा “दिनांक 26 जून से पहले तेरा काम तमाम मौत की अग्रिम बधाई” चिनेसर खान ने इसे चुनावी रंजिश बताते हुए अमीन खान को सुरक्षा देने की मांग की है. उन्होंने इसे चुनावी रंजिश बताया है।



