राजस्थान में गर्मी के कारण लोगों के पसीने निकल रहे हैं. हालांकि कुछ इलाकों में पिछले दो दिनों में हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश से होकर गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ को लेकर मौसम में बदलाव का कारण माना है। मौसम विभाग की माने तो आज जयपुर, अजमेर, टोंक अलवर, जोधपुर, पाली, जैसलमेर, चूरू, सीकर, नागौर, बीकानेर, झुंझुनूं, भरतपुर और धौलपुर के साथ आस-पास के इलाकों में बादल गरजने के साथ तेज हवा और हल्कि से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर रहें. पेड़ों के नीचे खड़े ना हों. यूं तो अप्रैल के महीने में पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ती है लेकिन मौसम केंद्र जयपुर की माने तो तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.मौसम विभाग का कहना है कि 18,19 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो सकता है. जिससे एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.हालांकि राजस्थान के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी भी पड़ रही है.राजस्थान में कुछ जगहों पर गर्मी के कारण लोगों का हालत खराब है. पिछले दिनों बाड़मेर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज हुआ. फलोदी जैसलमेर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा.प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है बाड़मेर की बात करें तो देर शाम तेज आंधी का दौर देखने को मिला करीब एक घंटे तक तेज हवा चलती रही है।



