31.3 C
Rajasthan
Saturday, March 7, 2026

सांचौर भाजपा में अभी भी जीवित है गुटबाजी इसलिए बैठक पर हो रही बैठक

निर्दलीय विधायक जीवाराम चौधरी बोले जो हुआ सो हुआ अब चिंता नहीं करनी देवजी पटेल की तरफ इशारा करते हुए कहा कई चोरों को मिटिंग पसंद नहीं आई

भाजपा में गुटबाजी रूकने का नाम नहीं ले रही है इसलिए सांचौर में अलग अलग बैठकें हो रही है विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में उपजी गुटबाजी आज भी जीवित है भारतीय जनता पार्टी की ओर से माखुपुरा में आयोजित हुई बैठक में विधायक जीवाराम चौधरी और दानाराम चौधरी नजर नहीं आए उसके बाद लोकसभा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने विधायक के आवास पर जाकर बात की जहां बड़ी संख्या में समर्थक जुटे हुए थे। उसके बाद अलग से बैठक का निर्णय लिया गया जिसमें लुंबाराम चौधरी को आने का निमंत्रण दिया आज जब मंगलवार को सभा रखी गई तो आज भी गुटबाजी नजर आई जिसमें जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, सांसद देवजी पटेल सहित पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नजर नहीं आए। यह बैठक एक शक्तिप्रदर्शन के तौर पर थी जिसमें निर्दलीय विधायक जीवाराम चौधरी ने भीड़ जुटाकर अपना दम दिखाया।

विधानसभा चुनाव में भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़े जीवाराम चौधरी ने अनौपचारिक तौर पर भाजपा ज्वाइन करने के बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रखकर अपनी ताकत दिखाते हुए जालौर सिरोही से लोकसभा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी को समर्थन दिया। जिसमें बोलते हुए जीवाराम चौधरी ने समर्थकों को कहा की जो हुआ सो हुआ कोई बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है आज की मीटिंग कई चोरों को पसंद नहीं आई है हम सभी को लुंबाराम को वोट देकर जय जय कार करनी है ताकी यह पता चले की सांचौर में भी 36 कौम के लोग रहते हैं। इस दौरान चौधरी ने कहा कि सांचौर के विकास के लिए भजनलाल सरकार में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जल जीवन मिशन में अनियमित, क्षतिग्रस्त और टूटी सड़कों, भारतमाला परियोजना, पेपर लीक मामला, नगर पालिका में हुए फर्जी पट्टे प्रकरण सहित अन्य मामलों को लेकर पूर्ववर्ती सरकार पर गंभीर आरोप लगाए । इस दौरान मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का सिपाही हूं जहां पार्टी को फायदा होता है वहां में चला जाता हूं और जो पार्टी का नुकसान करता है अगर वह बेटा होता तो भी मेरा दुश्मन है विधानसभा का चुनाव और लोकसभा का चुनाव अलग चुनाव होता है उन्होंने कहा कि यह चुनाव ना वैभव गहलोत और लुंबा राम के बीच का चुनाव है और ना कांग्रेस और भाजपा के बीच का यह चुनाव सीधा-सीधा देश प्रेमी और देशद्रोहियों के बीच का चुनाव है जिन्होंने 60 वर्ष तक देश को लूट कर खाया वह वापस आना चाहते हैं देश को लूट तो लूट देश को बेचा भी देश का नुकसान कर चीन पाकिस्तान का फायदा करें ऐसी सरकार अगर वापस आई तो क्या होगा सोच लो। जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि 10 वर्ष से गाड़ी पटरी पर आई है अगर थोड़ी बहुत चूक हुई तो दुश्मन तैयार बैठे हैं इसलिए यह सवाल पूरे देश और सनातन संस्कृति का है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूत करना है। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी भाजपा नेता दानाराम चौधरी प्रधान प्रतिनिधि चांदराम पुरोहित ने भी सभा को संबोधित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles