

बालोतरा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत महिला अधिकारिता विभाग, बालोतरा द्वारा विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 04 मार्च को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, बालोतरा में विभागीय योजना ‘लाडो योजना’ के पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने पोस्टर का औपचारिक विमोचन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में लाडो योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजना की जानकारी पहुंचाना है।
इसी क्रम में 05 मार्च को जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर एनीमिया जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत एएनएम एवं नर्सिंग कार्मिकों द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच की गई तथा उन्हें एनीमिया से बचाव, संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान योगेन्द्र देथा, सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग, बालोतरा तथा नितिन गहलोत, उपनिदेशक, आईसीडीएस बालोतरा ने विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर एनीमिया जांच कार्यक्रम का अवलोकन किया तथा संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है



