27 C
Rajasthan
Wednesday, March 11, 2026

पंच गौरव योजना के तहत आज होगा ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

बालोतरा, 11 मार्च। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर के तत्वावधान में संचालित पंच गौरव योजना के अंतर्गत बालोतरा जिले में ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज गुरुवार से विभिन्न ब्लॉकों में किया जाएगा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विद्यालय एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र खिलाड़ी भाग लेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) देवाराम प्रजापत ने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र खिलाड़ियों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 7100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) भोम सिंह भाटी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर विजेता रहने वाली टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 19 मार्च के बीच किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग ब्लॉकों से लगभग 52 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर ब्लॉक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles