23.7 C
Rajasthan
Saturday, March 7, 2026

गुड़ामालानी में दिखा ‘रंगों वाला नेतृत्व’ — जब मंत्री के.के. बिश्नोई बने अपनों के केके

गुड़ामालानी मुख्यालय पर राज्य मंत्री केके विश्नोई की और से होली के मौके पर डाक बंगला परिसर में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया जो रंग, रिश्तों और रौनक का केंद्र बना नजर आया। होली मिलन समारोह में राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई ने ऐसा अंदाज दिखाया, जिसने राजनीतिक औपचारिकताओं को पीछे छोड़ दिया। सुबह 11 बजे जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, डाक बंगला परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप और “होली है” के जयकारों से माहौल गूंज उठा। मंत्री बिश्नोई ने सबसे पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया, फिर कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच पहुंचकर रंग-गुलाल से होली खेली। कुछ ही देर में माहौल इतना आत्मीय हो गया कि मंच और प्रोटोकॉल को छोड़ अपनों में घूल गए।
सबसे खास पल तब आया जब मंत्री बिश्नोई ने डीजे की धून पर नृत्य किया। समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया और पूरा परिसर तालियों व उत्साह से गूंज उठा। उनका यह अलग और सहज अंदाज लोगों को खासा भाया। उपस्थित जनसमूह के लिए यह दृश्य किसी पारिवारिक उत्सव से कम नहीं था।
समारोह में क्षेत्रभर से जनप्रतिनिधि, पंचायत सदस्य, समाज के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता पहुंचे। गुलाल अर्पण, गले मिलना और आपसी संवाद—हर क्षण में अपनापन झलकता रहा।
इस अवसर पर मंत्री बिश्नोई ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का त्योहार है। उन्होंने कामना की कि होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आपसी भाईचारा लेकर आए। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों के स्नेह और समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया।
शाम 4 बजे तक चलता रहा यह रंगारंग आयोजन गुड़ामालानी में उत्सव जैसा माहौल छोड़ गया। होली के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि नेतृत्व जब अपनों के बीच सहज होकर उतरता है, तो रंग सिर्फ चेहरे पर नहीं, रिश्तों में भी चढ़ जाते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles