20.8 C
Rajasthan
Saturday, February 28, 2026

ईरान युद्ध का असर: कोटा की बेटी तान्या शर्मा आबूधाबी एयरपोर्ट पर फंसी, मुंबई की फ्लाइट रद्द

घटनात्मक फोटो

राजस्थान। मध्य पूर्व में चल रहे ईरान युद्ध के असर अब आम भारतीयों तक भी पहुंचने लगे हैं। राजस्थान के कोटा की रहने वाली तान्या शर्मा इन दिनों अबू धाबी एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं। वह कनाडा से भारत लौट रही थीं, लेकिन क्षेत्र में तनाव के चलते उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट रद्द कर दी गई। जानकारी के अनुसार तान्या शर्मा कोटा के भीमगंज मंडी क्षेत्र की निवासी हैं और पिछले कुछ समय से कनाडा में पढ़ाई के साथ जॉब कर रही हैं। वह कनाडा से भारत के लिए रवाना हुई थीं और यूएई से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए मुंबई पहुंचना था। हालांकि, ईरान युद्ध के चलते कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को एहतियातन रद्द कर दिया गया, जिससे तान्या की फ्लाइट भी प्रभावित हुई। अबू धाबी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित होने से वह वहीं रुकी हुई हैं। तान्या के परिवार के सदस्य इस समय मुंबई में हैं और उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। परिवार को लगातार चिंता सता रही है। तान्या के पिता राजीव शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से संपर्क किया है और बेटी की सुरक्षित व जल्द वापसी के लिए सहायता मांगी है। परिवार ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से भी हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि फंसे हुए भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत लाया जा सके। वर्तमान स्थिति को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर युद्ध का असर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles