35.4 C
Rajasthan
Saturday, March 7, 2026

बाड़मेर सिट को लेकर भाजपा के छूट रहे पसीने

नेगेटिव फीडबैक के बाद अमित शाह ने जोधपुर में ली क्लास दिल्ली से प्रदेश चुनाव प्रभारी को भी भेजा बाड़मेर

बाड़मेर. भले ही भाजपा प्रदेश में पिछले 10 वर्षों से लगातार 25 सीटें जीत रही हैं, लेकिन इस बार बाड़मेर सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने से भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो रही है। सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने के बाद थार के रेगिस्तान से लेकर दिल्ली तक भाजपा नेता हिल चुके हैं और बाड़मेर सिट को निकालने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने लग गए हैं। एक दिन पूर्व देश के गृह मंत्री अमित शाह ने जोधपुर में बाड़मेर सीट को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक ली थी। इसमें बाड़मेर सीट को लेकर शाह को निगेटिव फीडबैक मिला। इसके बाद सोमवार शाम शाह जोधपुर से दिल्ली पहुंचे। वहां रात 10 बजे राजस्थान चुनाव प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे के साथ बाड़मेर सीट को लेकर चर्चा की।

शाह ने कहा कि मंगलवार को बाड़मेर में प्रत्याशी कैलाश चौधरी की गैर मौजूदगी में एक-एक विधायक, जिलाध्यक्ष व मोचों के जिलाध्यक्ष, संगठन महामंत्री व पदाधिकारियों से बात करके वर्तमान स्थिति की जानकारी लें। वहीं क्या स्थिति है? इससे बाद जीत की रणनीति तय करें। हर हाल में बाड़मेर सीट पर जीत चाहिए। शाह के साथ बैठक के बाद सहस्त्रबुद्धे दिल्ली से हेलिकॉप्टर से मंगलवार को दोपहर 1 बजे बाड़मेर के संजय स्टेडियम पहुंचे जहां एक निजी होटल में संगठनात्मक लोगों के साथ बैठक ली और बाड़मेर सीट को लेकर चर्चा की।

मात्र ढाइ घंटे पहले सूचना, प्रदेश प्रभारी आ रहे हैं

भाजपा के लिए नाक का सवाल बनी बाड़मेर कि सीट बचाने के लिए भाजपा के राजस्थान चुनाव प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे मंगलवार को अचानक दिल्ली से हेलिकॉप्टर लेकर बाड़मेर पहुंचे। बाड़मेर शहर के संजय स्टेडियम में हेलिकॉप्टर उतरा। ढाई घंटे पहले सुबह 9 बजे भाजपा जिलाध्यक्षों को सूचना मिली कि दिल्ली से मीटिंग लेने के लिए प्रभारी बाड़मेर आ रहे हैं। इसके बाद विधायकों, तीनों जिलाध्यक्ष व महामंत्री, सभी मोर्चों के अध्यक्षों को तत्काल मीटिंग में आने की सूचना दी। करीब 1 बजे संजय स्टेडियम में हेलिकॉप्टर उतरा। भाजपा नेताओं ने राजस्थान चुनाव प्रभारी का स्वागत किया। इसके बाद सीधे कैलाश इंटरनेशनल होटल पहुंचे। बैठक में लोकसभा बाड़मेर क्षेत्र के प्रभारी जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री के के विश्नोई, विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, विधायक आदूराम विश्नोई, विधायक हमीरसिंह भायल, विधायक छोटूसिंह, स्वरूपसिंह खारा, बालाराम मूढ़, रणवीरसिंह भादू, बाड़मेर जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, बालोतरा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु व जैसलमेर जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शारदा समेत सभी मोचों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles