
गुड़ामालानी। होली के पावन अवसर पर आज गुड़ामालानी में आत्मीयता और सामाजिक समरसता का रंग देखने को मिलेगा। राज्य मंत्री के. के. बिश्नोई अपने विधानसभा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ होली स्नेह मिलन समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम का आयोजन गुड़ामालानी स्थित डाक बंगले में किया जाएगा, जो सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में समर्थक, समाज के गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि और युवा कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
स्नेह मिलन समारोह में पारंपरिक होली मिलन, गुलाल अर्पण और आपसी संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। बताया जा रहा है कि राज्य मंत्री बिश्नोई इस अवसर पर क्षेत्र की जनसमस्याएं भी सुनेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य होली के त्यौहार को सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाना है। प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।



